उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है
गुरुजी की कलम से उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। लखनऊ में परीक्षा केंद्र से एक सॉल्वर को गिरफ्तार किया गया है, जिसने कथित तौर पर दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दी थी। आइए जानते हैं घटना से संबंधित पूरा मामला उत्तर प्रदेश में 32 हजार 679 सिपाही नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के अंतिम दिन बड़ा खुलासा हुआ। लखनऊ के कैसरबाग स्थित बाबा ठाकुर दास इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से एक सॉल्वर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम अवतार के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने 8 जून को नाका क्षेत्र के खालसा इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में दूसरे अभ्यर्थी वीरू की जगह परीक्षा दी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने दोस्त की आईडी पर अपनी फोटो लगाकर परीक्षा में शामिल होने की कोशिश की। तकनीकी जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है...