राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कृष्णनगर में केन्द्रीय, प्रदेश व जिला अधिवेशन प्रतिनिधि निर्विरोध चयनित
अशरफुल हक़
कृष्णनगर, नेपाल। राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) कृष्णनगर, नेपाल की संगठनात्मक गतिविधियों के तहत केन्द्रीय, प्रदेश तथा जिला अधिवेशन के प्रतिनिधियों का चयन सौहार्दपूर्ण वातावरण, आपसी सहमति तथा संगठनात्मक एकता के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सभी प्रतिनिधि निर्विरोध चयनित हुए, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा शुभेच्छुओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।
केन्द्रीय महाधिवेशन प्रतिनिधि के रूप में प्रकाश राजौरिया और शाहिद मिर्जा निर्विरोध चयनित हुए। इसी प्रकार प्रदेश महाधिवेशन प्रतिनिधि के रूप में गौरव मणि त्रिपाठी तथा मौलाना मशहूद खाँ नेपाली को सर्वसम्मति से चयनित किया गया।
जिला अधिवेशन प्रतिनिधियों के रूप में दीपक राजौरिया, इश्तियाक अहमद खान, शबराती मुस्लिम तथा प्रताप सिंह चौधरी को सर्वसम्मति से जिम्मेवारी सौंपी गई।
निर्वाचित प्रतिनिधियों ने उन पर व्यक्त विश्वास के लिए पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं तथा शुभेच्छुओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के सिद्धान्तों, सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा जनसेवा के अभियान को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रकाश राजौरिया के संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय नेतृत्व, दूरदर्शी सोच तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में उनके निरन्तर योगदान की उच्च प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रकाश राजौरिया सदैव संगठनात्मक एकता, कार्यकर्ताओं के सम्मान तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते आए हैं, जिसके कारण वे पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच विशेष सम्मान, विश्वास और लोकप्रियता प्राप्त कर चुके हैं।
इसी प्रकार मौलाना मशहूद खाँ नेपाली की सामाजिक सक्रियता, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा जनता के सुख-दुःख में निरन्तर सहभागिता की विशेष सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि मौलाना मशहूद खाँ नेपाली केवल एक राजनीतिक कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि एक लोकप्रिय सामाजिक व्यक्तित्व और प्रभावशाली फील्ड लीडर के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखते हैं। वे सदैव आम नागरिकों की समस्याओं, पीड़ा और आवश्यकताओं को नजदीक से समझते हुए उनके समाधान के लिए अग्रसर रहते हैं। उनकी विनम्रता, जनसम्पर्क क्षमता, सामाजिक सद्भाव के प्रति प्रतिबद्धता तथा विभिन्न समुदायों के बीच मजबूत स्वीकार्यता पार्टी की महत्वपूर्ण शक्ति मानी जाती है।
वक्ताओं ने दीपक राजौरिया के योगदान को भी अत्यन्त महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्होंने संगठन को सुदृढ़ बनाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा पार्टी की नीतियों और विचारों को जनस्तर तक पहुँचाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उनकी कर्मठता, ईमानदारी, निष्ठा और सकारात्मक कार्यशैली उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच एक विश्वसनीय, लोकप्रिय और सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में स्थापित करती है।
कार्यक्रम में निर्विरोध चयन की प्रक्रिया को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा शुभेच्छुओं का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। विशेष रूप से मिर्जा राशिद बेग की दूरदर्शी सोच, सकारात्मक भूमिका तथा सर्वसम्मति कायम करने के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। उनकी पहल से पूरी चयन प्रक्रिया सौहार्द, सम्मान और संगठनात्मक एकता के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सकी।
साथ ही, राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कृष्णनगर नगरपालिकाका अध्यक्ष साजिद अली खान के नेतृत्व, संगठन विस्तार में योगदान तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट बनाए रखने के प्रयासों की भी विशेष सराहना की गई।
पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रकाश राजौरिया, मौलाना मशहूद खाँ नेपाली तथा दीपक राजौरिया जैसे समर्पित, जनप्रिय और जिम्मेवार प्रतिनिधियों के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा तथा सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के अभियान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा।
पार्टी नेताओं का कहना है कि कृष्णनगर, नेपाल में स्थापित यह एकता, आपसी विश्वास, संगठनात्मक अनुशासन तथा समन्वय भविष्य में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी को और अधिक मजबूत, प्रभावशाली तथा जनअपेक्षाओं के अनुरूप सक्रिय राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।