दुधवनिया बुज़ुर्ग की बेटी नाज़नीन सदफ का जामिया मिल्लिया इस्लामिया में चयन, गांव व क्षेत्र में खुशी की लहर


 

बढ़नी/सिद्धार्थनगर।
सिद्धार्थनगर जनपद के विकासखंड बढ़नी अंतर्गत ग्राम पंचायत दुधवनिया बुज़ुर्ग की होनहार छात्रा नाज़नीन सदफ ने देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म (हिंदी माध्यम) में चयनित होकर पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

नाज़नीन सदफ की इस उल्लेखनीय सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता इसरारुल हक़, बड़े भाई डॉ. इज़हारुल हक़, मौलाना मशहूद खान नेपाली, अशरफुल हक़, इंजीनियर सिराजुल हक़, इंजीनियर जियाउल हक़, एडवोकेट जमीरुल हक़ तथा इंजमामुल हक़ ने इसे पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताते हुए नाज़नीन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नाज़नीन की इस उपलब्धि पर गांव एवं क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामनाएं देने वालों में ग्राम प्रधान सईद आलम, मौलाना मसीहुद्दीन, आफताब आलम, आज़ाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र भारती, शोहरतगढ़ विधानसभा के प्रत्याशी नौशाद आलम, मासूम राईनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि नाज़नीन सदफ की यह सफलता ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी इस उपलब्धि से दुधवनिया बुज़ुर्ग ही नहीं, बल्कि पूरे बढ़नी क्षेत्र और सिद्धार्थनगर जनपद का गौरव बढ़ा है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल पत्रकारिता जीवन की शुभकामनाएं दी हैं।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान