ढेबरुआ थाना परिसर में पुलिस ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


अब्दुल अली खान 

बढ़नी,सिद्धार्थनगर। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को ढेबरुआ थाना परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। शोहरतगढ़ के क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी के नेतृत्व और थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद की देखरेख में पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर के खाली स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधे रोपे।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने आम जनता से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और प्रदूषण कम करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर उपनिरीक्षक, चौकी प्रभारी व थाने के समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान