विकसित ग्राम पंचायत से विकसित भारत" का संकल्प: विधायक विनय वर्मा ने किया पौधारोपण


शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकास खंड बढ़नी की ग्राम पंचायत हसुड़ी उर्फ गजेहड़ी में शनिवार 11 जुलाई 2026 को देर शाम "विकसित भारत–जी-राम जी" अभियान के तहत आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा सम्मिलित होकर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य, स्वच्छ पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में 35 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं जनभागीदारी आधारित अभियान है। हम सभी को इस महायज्ञ का सहभागी बनकर अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अनिशि मणि पांडेय द्वारा भगवान श्री राधा-कृष्ण की प्रतिमा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा ग्राम प्रधान पूरनमल यादव द्वारा भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर विधायक विनय वर्मा का स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही उपस्थित अधिकारीगण एवं देवतुल्य जनता ने माला पहनाकर पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। शोहरतगढ़ विधायक ने कहा इस स्नेह और सम्मान के लिए मैं सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

"विकसित ग्राम पंचायत से विकसित भारत" के संकल्प को साकार करने में जनभागीदारी ही सबसे बड़ी शक्ति है।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान