पानी के मोटरपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत
बढ़नी।
ढेबरुआ थानाक्षेत्र के औदही कलां में पानी के मोटर मार्ग उतरे करेंट की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह हुई इस घटना से पूरे परिवार में शोक व्याप्त हो गया।
ढेबरुआ थानाक्षेत्र के औदही कलां की रहने वाली गुड़िया देवी(49) पत्नी स्व.छेदी शुक्रवार की सुबह लगभग छः बजे नहाने जाते समय नल में लगे पानी के मोटर में उतरे करेंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे लेकर ढेबरुआ एक निजी चिकित्सक के यहां गए। जहां उन्होंने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर उसे परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बानगंगा नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया। परिजनों के मुताबिक मृतका के पति की मौत लगभग आठ वर्ष पहले हो चुका है।मृतका के दो पुत्र पशुपति व गोलू हैं। पशुपति विवाहित हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।घटना से पूरा परिवार दुःख में डूबे गया है।