छह सूत्रीय मांगों को लेकर स्टांप वेंडरों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। अपनीमांगों को लेकर स्टांप वेंडरों का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर तहसील शोहरतगढ़ के स्टांप वेंडरों ने बुधवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद वेंडरों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) एवं सब-रजिस्ट्रार को सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

धरने को संबोधित करते हुए स्टांप वेंडरों ने कहा कि लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है, जिससे उनके कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से स्टांप विक्रेताओं के हितों की रक्षा करने और उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की मांग की।

ज्ञापन में स्टांप वेंडरों ने छह प्रमुख मांगें उठाईं, जिनमें कार्य व्यवस्था में सुधार, लाइसेंस संबंधी समस्याओं का निस्तारण, डिजिटल प्रणाली में आ रही कठिनाइयों का समाधान, व्यवसायिक सुरक्षा तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग शामिल है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे आंदोलन को और व्यापक रूप देने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि स्टांप वेंडर राजस्व व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इसलिए उनकी समस्याओं की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।

उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाया जाएगा और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

धरना-प्रदर्शन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्टांप वेंडर मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान