शोहरतगढ़ में ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगलवार पर विशेष भंडारे का आयोजन

गुरुजी की कलम से 

बढ़नी, सिद्धार्थनगर।
ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगलवार के अवसर पर मंगलवार को शोहरतगढ़ स्थित श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सांसद Jagdambika Pal द्वारा कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल के साथ जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य, जिला महामंत्री फतेह बहादुर सिंह, पवन मिश्रा, सांसद पुत्र अभिषेक पाल, नगर अध्यक्ष उमा अग्रवाल प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, श्रीमती साधना चौधरी, नगर अध्यक्ष बढ़नी सुनील अग्रहरि सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि ज्येष्ठ मास का बड़ा मंगलवार सेवा, समर्पण और लोककल्याण का पावन पर्व है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के भंडारे केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव सेवा और सामाजिक समरसता के प्रतीक होते हैं। भंडारे में समाज के सभी वर्गों के लोग एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं, जिससे भाईचारे और एकता की भावना मजबूत होती है।

उन्होंने कहा कि बड़े मंगल के अवसर पर जगह-जगह भजन-कीर्तन, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया जाता है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है। मानवता की सेवा, जरूरतमंदों को भोजन कराना और प्रेमपूर्वक सेवा करना ही सच्चा धर्म है।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पांडे, अखंड पाल, मनोज चौबे, जितेंद्र चौधरी, रमेश त्रिपाठी, विक्रम यादव, अपना दल के अनिल चौधरी, पिंटू पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित यादव, पद्माकर बाबा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान