दिनदहाड़े बैंक के सामने से बाइक चोरी, पुलिस को चोरों ने दी खुली चुनौती
गुरुजी की कलम से
बढ़नी सिद्धार्थनगर
ढेबरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़नी कस्बे में सोमवार दोपहर चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए पंजाब नेशनल बैंक के सामने खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा निवासी संजय कुमार वर्मा बढ़नी स्थित पंजाब नेशनल बैंक में उप प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। वह प्रतिदिन की तरह अपनी यूपी 47 एन 8845 होंडा यूनिकॉर्न बाइक से बैंक आए थे। दोपहर के समय जब बाहर निकले तो बाइक गायब मिली।
बैंक के सामने दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने तत्काल बढ़नी चौकी पहुंचकर तहरीर देते हुए बाइक बरामद करने की मांग की है।
घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाके और बैंक के सामने से बाइक चोरी होना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
इस सम्बन्ध मे ढेबरुआ थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने बताया की घटना की जानकारी है जाँच की जा रही है वाहन बरामद के लिए खोजबीन किया जा रहा है l