सिसवा उर्फ शिवभारी में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, डंपर और जेसीबी सीज


गुरु जी की कलम से
सिद्धार्थनगर जनपद के ढेबरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा उर्फ शिवभारी गांव में चल रहे अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, जहां खनन कार्य में लगी जेसीबी और डंपर को सीज कर थाना ढेबरुआ के सुपुर्द कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम लगभग 5 बजे उप जिलाधिकारी शोहरतगढ़़ विवेकानन्द मिश्रा को सूचना मिली कि सिसवा उर्फ शिवभारी गांव में अवैध खनन का कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तहसीलदार शोहरतगढ़ प्रकाश सिंह यादव को तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निर्देश मिलते ही तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव अपनी राजस्व टीम और ढेबरुआ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचने की भनक लगते ही अवैध खनन में संलिप्त लोग जेसीबी और डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गए।
तहसीलदार ने मौके पर खड़ी जेसीबी संख्या UP55 BT 0476 तथा डंपर संख्या UP55 BT 3689 को सीज कर थाना ढेबरुआ को सौंप दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
एसडीएम विवेकानन्द मिश्रा और तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान