मानू लखनऊ कैंपस के डॉ. मसीहुद्दीन खान सम्मानित, शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला अवॉर्ड
लखनऊ, 26 मई।
मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के डॉ. मसीहुद्दीन खान को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान हाल ही में मदनी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया, जहां उन्हें अवॉर्ड और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सूचना आयोग के कमिश्नर मोहम्मद नदीम की उपस्थिति में मदनी इंटर कॉलेज प्रबंधन द्वारा डॉ. मसीहुद्दीन खान को यह सम्मान दिया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने खुशी और गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. खान ने शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण योगदान देकर समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है।
वहीं सामाजिक कार्यकर्ता इसरार अहमद ने भी डॉ. मसीहुद्दीन खान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।