बढ़नी में बाइक चोरों का आतंक, दो दिन में दूसरी बड़ी वारदात से दहशत


गुरु जी की कलम से
बढ़नी, सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। दो दिनों के भीतर दूसरी बाइक चोरी की घटना सामने आने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
ताज़ा मामला बुधवार 13 मई का है। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के जमधरा निवासी रमेश कुमार गुप्ता खरीदारी करने बढ़नी बाजार आए थे। उन्होंने अपनी काले रंग की स्प्लेंडर प्रो बाइक संख्या UP55N 5324 को केडीएम अस्पताल के सामने खड़ा किया था। कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका।
पीड़ित रमेश कुमार गुप्ता ने बढ़नी चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गौरतलब है कि इससे पहले 11 मई को पंजाब नेशनल बैंक के सामने दिनदहाड़े बैंक में तैनात उप प्रबंधक की बाइक चोरी हो गई थी। लगातार हो रही घटनाओं ने नगरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि बाजार और बैंक जैसे संवेदनशील इलाकों में भी चोर सक्रिय हैं, जबकि पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था कमजोर दिखाई दे रही है।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से बाजार क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने तथा बाइक चोर गिरोह पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान