मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक


गुरुजी की कलम से 
लखनऊ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के KGMU अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधन की खबर मिलते ही परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि अपर्णा यादव उस समय लखनऊ से बाहर थीं और सूचना मिलने के बाद राजधानी लौट रही हैं। प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर अपर्णा यादव के आवास पर लाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है।
प्रतीक यादव के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में गहरा दुख व्याप्त है। कई नेताओं और समर्थकों ने सोशल media के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की 

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान