बढ़नी में अभिनंदन एवं शुभकामना आदान-प्रदान कार्यक्रम सम्पन्न, पत्रकारों ने निभाई सामाजिक सरोकारों की बात


गुरुजी की कलम से
बढ़नी, सिद्धार्थनगर।
रिपोर्टर्स क्लब ऑफ बढ़नी द्वारा रविवार को रेलवे जीएफसी होटल सभागार में अभिनंदन एवं शुभकामना आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नव नियुक्त बस्ती मंडल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएसबी कमाण्डेंट संजय के.पी., नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, वरिष्ठ पत्रकार टी.बी. लाल एवं भूमि भट्टराई उपस्थित रहे। अतिथियों ने डॉ. बलराम त्रिपाठी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर बलरामपुर से आए वरिष्ठ पत्रकार टी.बी. लाल, सलमान हिन्दी, जुग्गी राम राही, दिनेश पाण्डेय, राजन श्रीवास्तव, अब्दुल कुद्दुस, सगीर ख़ाकसार, मनोहर लाल, शम्भु त्रिपाठी, विकास सिंह, मोहम्मद जमाल, मुस्तनसेरूल्लाह, नन्दलाल आजाद एवं चन्दालाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मोहम्मद इब्राहिम बाबा, राजकुमार सिंह शाही, प्रदीप कमलापुरी, निजाम अहमद खां, नन्द किशोर शर्मा, गोकुल गोयल तथा डॉक्टर चन्द्रशेखर सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम का संचालन राजन उपाध्याय ने किया, जबकि अध्यक्षता अजय गुप्ता द्वारा की गई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है और सत्य, निष्पक्षता तथा जनहित की भावना के साथ कार्य करना ही पत्रकारों का मुख्य दायित्व है।

अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान