जरूरतमंद महिलाओं के चेहरे पर खिली मुस्कान, गरीब कल्याण संस्था ने बांटे निशुल्क अंगवस्त्र


सद्दाम खान 

सिद्धार्थनगर।

गरीब कल्याण संस्था द्वारा इटवा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 अंतर्गत ग्राम पंचायत औरहवा टोला दुविहारे में जरूरतमंद महिलाओं के लिए निशुल्क अंगवस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं को अंगवस्त्र वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरे पर खुशी और संतोष देखने को मिला।

कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रामगोपाल यादव, प्रमुख सचिव एवं प्रबंधक लालजी यादव, जिला अध्यक्ष संजय यादव तथा इटवा ब्लॉक अध्यक्ष सुनील यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने जरूरतमंद परिवारों की सहायता को समाज की बड़ी जिम्मेदारी बताया।

इस अवसर पर समाजसेवी एवं संस्था के संस्थापक रामगोपाल यादव ने कहा कि गरीब कल्याण संस्था हमेशा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सहयोग से जुड़े जनकल्याणकारी कार्य निरंतर करती रहेगी।

ग्रामीणों ने संस्था के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्गों के लिए राहत और सहारा साबित होते हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

— सद्दाम खान

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान