बरगदवा-धनौरा रोड पर भीषण सड़क हादसा, चार बच्चे गंभीर रूप से घायल


बढ़नी, सिद्धार्थनगर।

विकासखंड बढ़नी के बरगदवा-धनौरा मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना तेज था कि बच्चों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने सभी बच्चों को बेहतर इलाज के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान सचिन, अविनाश और नसीम सहित चार बच्चों के रूप में हुई है।
डॉक्टर प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि बच्चों को गंभीर चोटें आई थीं, इसलिए उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान