पूर्व प्रधान पर विधवा की जमीन धोखे से वैनामा लिखवाने का आरोप

गुरुजी की कलम से 
सिद्धार्थ नगर

बांसी,तहसील क्षेत्र के खेसरहा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भलुहा में एक पूर्व प्रधान पर 71 वर्षीय विधवा महिला की जमीन धोखे से बैनामा कराने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने कोतवाली बांसी में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम भलुहा निवासी सुखना देवी (71) पत्नी स्वर्गीय दशरथ ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति का निधन 10 फरवरी 2025 को हो गया था। उनके तीन पुत्र विनोद कुमार, राजकुमार व विजय कुमार रोजगार के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं।
पीड़िता के अनुसार उनके पति के नाम गाटा संख्या 80 रकबा 0.093 हेक्टेयर, गाटा संख्या 191क रकबा 0.089 हेक्टेयर तथा गाटा संख्या 81 रकबा 0.902 हेक्टेयर भूमि दर्ज है। पति की मृत्यु के बाद उन्होंने गांव के लोगों पर भरोसा करते हुए राजस्व अभिलेखों में अपना और पुत्रों का नाम दर्ज कराने की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी।
महिला का आरोप है कि दोनों आरोपित उन्हें मोटरसाइकिल से बांसी ले गए और यह कहते रहे कि जमीन पर उनका तथा उनके पुत्रों का नाम दर्ज कराया जा रहा है। लेकिन आपराधिक षड्यंत्र के तहत 14 मई 2026 को उनकी पूरी हिस्सेदारी का बैनामा कमलावती पत्नी रामचंद्र के नाम करा दिया गया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि में अनपढ़ महिला हैं। उन्हें इस बात की भनक तक नहीं लगी कि जमीन का विक्रय पत्र तैयार कराया जा रहा है। यहां तक कि विक्रय पत्र में उनके मोबाइल नंबर की जगह दूसरे व्यक्ति का नंबर दर्ज कराया गया।
गांव में चर्चा होने पर उन्होंने अपने पुत्रों को जानकारी दी, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। महिला का कहना है कि जमीन के एवज में उन्हें कोई धनराशि नहीं दी गई।
बैनामें के बारे में जब सब रजिस्टर बांसी राकेश राम से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 14 मई को में जिला मुख्यालय पर किसी कार्य से गया था उस दिन जो बैनामा हुआ निबंधन लिपिक अमित कुमार पांडे ने किया था जो जमीन की रजिस्ट्री हुई वह पंजीकरण नियमानुसार कराया गया। इस प्रकरण में बांसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने जानकारी दी कि पीड़िता द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।