किसान-युवाओं की समस्याओं को लेकर सपा शिक्षक सभा ने सौंपा ज्ञापन

बढ़नी, सिद्धार्थनगर।
मंगलवार को समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनेंद्र मिश्रा मशाल के नेतृत्व में किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन शोहरतगढ़ उपजिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।

ज्ञापन में डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों, बिजली कटौती, पेपर लीक, खाद की कालाबाजारी तथा नेपाल सीमा पर नशे की तस्करी पर रोक लगाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रही है।

मनेंद्र मिश्रा ने खेती के मौसम को देखते हुए किसानों के लिए ट्रैक्टर और जरिकेन में डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा पेट्रोल पंपों पर किसानों को प्राथमिकता देने की मांग की। इसके साथ ही डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों पर रोक लगाने और गांवों में रोस्टर के अनुसार नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही गई।

ज्ञापन में घरेलू गैस सिलेंडरों की शत-प्रतिशत होम डिलीवरी लागू करने, आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लगाने तथा आम जनता को महंगाई से राहत देने की भी मांग की गई।

युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए नीट सहित विभिन्न पेपर लीक मामलों में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान