पर्यावरण व ईंधन बचाओ संदेश के साथ छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता साइकिल रैली


बढ़नी, सिद्धार्थनगर।

विकास क्षेत्र बढ़नी अंतर्गत के छात्र-छात्राओं द्वारा बुधवार को प्रधानाचार्य उदय प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य पर्यावरण सुरक्षा, जीवन सुरक्षा, सेहत सुरक्षा एवं ईंधन संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।

विद्यालय परिसर घरुआर से शुरू हुई यह साइकिल यात्रा बढ़नी तिरंगा चौराहे तक पहुंची। यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों एवं साइकिलों पर तख्तियां लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया।

रैली में छात्र-छात्राओं ने
“सांसें हो रही हैं कम, आओ वृक्ष लगाएं हम”,
“एक वृक्ष दस पुत्र समान”,
“धरती को हरा-भरा बनाना है, मिलजुलकर पेड़ लगाना है”,
“पेट्रोल-डीजल की फिजूलखर्ची न करें”,
“स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत”
जैसे नारों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया।

इस अवसर पर शिक्षक मुकेश निगम, आलोक पांडेय, मोहम्मद इशा, वेद प्रकाश, रमेश यादव एवं रामानुज सोनकर सहित छात्र सूरज प्रताप, निखिल अग्रहरि, मनोज विश्वकर्मा तथा छात्राएं तारा, रिमझिम, अंजनी, छाया, अंजू और मोहिनी आदि उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान