लखनऊ में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित हुआ भव्य अभिनंदन समारोह
लखनऊ, 18 मई। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के ऑडिटोरियम, गोमती नगर में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के टॉपर छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य अभिनंदन एवं शुभकामना समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एरा मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर अब्बास अली मेहदी रहे, जबकि अध्यक्षता इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर प्रोफेसर अकील अहमद ने की। कार्यक्रम का संचालन तहनीती कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर डॉ. मसीहुद्दीन खान ने किया।
विशिष्ट अतिथियों में नरुदेश्वर डिग्री कॉलेज के मैनेजर प्रोफेसर दुर्गेश मणि त्रिपाठी, आईटी कॉलेज की प्रोफेसर रोमा स्मार्ट जोसेफ एवं सामाजिक कार्यकर्ता तारिक सिद्दीकी शामिल रहे। कार्यक्रम के संयोजक एवं उर्दू अदब कल्चर सोसाइटी के संस्थापक सईद हाशमी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र, डायरी एवं कैलेंडर भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. मसीहुद्दीन खान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा,
“तू शाहीन है, बसेरा कर पहाड़ों की चट्टानों में।”
उन्होंने कहा कि विभिन्न स्कूलों और क्षेत्रों से आए सभी छात्र-छात्राओं का स्वागत है और उन्हें जीवन में ऊंचाइयों को छूने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर अब्बास अली मेहदी ने कहा कि छात्र पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करें, क्योंकि आज की मेहनत ही उज्ज्वल भविष्य की नींव बनती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।
प्रोफेसर अकील अहमद ने अपने 40 वर्षों के शिक्षण एवं कोचिंग अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यदि किसी छात्र या अभिभावक को मार्गदर्शन की आवश्यकता हो तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
प्रोफेसर दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं और उन्हें हर चुनौती का डटकर सामना करने के लिए अभी से तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके कॉलेज के द्वार विद्यार्थियों के लिए हमेशा खुले हैं।
प्रोफेसर रोमा स्मार्ट जोसेफ ने अपने संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि वह स्वयं एक छोटे स्थान से पढ़ाई के लिए यहां आई थीं और आज जिस मुकाम पर हैं, वह केवल मेहनत और संघर्ष का परिणाम है।
सामाजिक कार्यकर्ता तारिक सिद्दीकी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की शानदार उपलब्धियों से उन्हें अत्यंत खुशी हुई है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सईद हाशमी, डॉ. आदिल हाशमी, आयशा सईद, डॉ. मसीहुद्दीन खान, मौलाना अली नईम राजी, मौलाना कमरुज्जमा, हकीम फज़ील अहमद, सुहैल अहमद सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समारोह में विशेष रूप से मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एस. मोहम्मद फ़ैज़, लखनऊ विश्वविद्यालय उर्दू विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जांनिसार आलम, गोरखपुर से नुसरत अतीक, सामाजिक कार्यकर्ता शाहाना सलमान अब्बासी, इसरार अहमद, नरुदेश्वर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. दिनेश सिंह चौहान, डॉ. मेराजुद्दीन खान, हमाम वहीद, आतिफ मसीह, यासिर सलमान अब्बासी, अब्दुल्ला सिद्दीकी, मेहताब अहमद, डॉ. मदनी अंसारी, डॉ. इमरान आसिम, गौरव अफाक उस्मानी, जावेद गौरी, सरफराज जाहिद, राजीव भाई, नज़हत शहाब चिश्ती सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में डॉ. तनवीर हसन ने अपनी कोचिंग सेवा की ओर से छात्र-छात्राओं को उपहार भेंट किए।