वैश्विक परिस्थितियों के दृष्टिगत सर्राफा व्यापारियों के साथ डीएम और एसएसपी की हुई अहम बैठक

गुरुजी की कलम से

सिद्धार्थनगर जिले के बांसी उप जिलाधिकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री,उ०प्र० द्वारा मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के दृष्टिगत प्रदेश के सर्राफा व्यापारियों द्वारा 24 कैरेट खरा सोना (बुलियन) और सोने की ईटे (बार) की बिक्री सीधे ग्राहको को नही करने की अपील पर जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक डा अभिषेक महाजन की उपस्थिति में जी०एस०टी० विभाग एवं जनपद के सर्राफा व्यापारियों एवं व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जी०एस०टी० विभाग के उपायुक्त, विजय सिंह बिसेन एवं उपायुक्त  सिद्धार्थ सौरभ बन्धु द्वारा व्यापारियों से परिचर्चा के तहत पुराने सोने को रिसाइकल और डिजाइन करने के लिए सोने की शुद्धता के आधार पर एक प्रतिशत अतिरिक्त छूट देने एवं 24 कैरेट खरा सोना (बुलियन) और सोने की ईंटे (बार) की बिक्री सीधे ग्राहको को नही करने की अपील की गयी। बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों एवं सर्राफा संगठनो के पदाधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि हम सभी सरकार के साथ है और देशहित में किसी भी ग्राहक को सीधे बिक्री नही करेंगें। जिलाधिकारी ने व्यापारियों से कहा कि आप लो शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार कार्यवाही करे। 
बैठक में प्रमोद भाष्कर,प्रशासनिक अधिकारी,जी०एस०टी०,  तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक,रोबिन वर्मा अध्यक्ष सर्राफा संगठन बांसी, पंकज वर्मा, उपाध्यक्ष सर्राफा संगठन बांसी,  दिनेश चन्द्र वर्मा सलाहकार मंत्री,जावेद अहमद विकास वर्मा आदि व्यापारियों के साथ भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान