ढेबरुआ थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में जेसीबी से अवैध खनन शाम होते ही सक्रिय हो जाते हैं खनन माफिया,
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
बढ़नी सद्धार्थनगर
सिद्धार्थ नगर जनपद के ढेबरुआ थाना क्षेत्र में कई जगहों पर रात के अंधेरे में बेखौफ खनन माफियाओं द्वारा जेसीबी मशीन से अवैध खनन का कारोबार किया जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो रात के अंधेरे में बिना नंबर प्लेट वाले डंफर व ट्रैक्टर ट्रालियों से अवैध मिट्टी का खनन कर ढुलाई किया जाता है। अवैध खनन करके महंगे दामों में बाजारों में मिट्टी बेची जा रही है। अवैध मिट्टी खनन से सरकार के राजस्व को चूना लगाया जा रहा है। बेखौफ खनन माफिया रात के अंधेरे में अवैध मिट्टी खनन करते हैं। अवैध मिट्टी खनन के बारे में जिम्मेदार अधिकारियों के मिली भगत होने की आशंका जाहिर की जा रही है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया ज्यादातर अवैध खनन रात के अंधेरे में किया जाता है, और महंगे दामों पर बाजारों में डंफर व ट्रैक्टर ट्रालियों से अवैध खनन की मिट्टी बेची जाती है। कुछ डंफर गाड़ियां और जेसीबी दिन में भरौली पेट्रोल पंप के आसपास खड़ी रहती है। और रात होते ही खनन माफिया सक्रिय हो जाते है। क्षेत्र में अवैध खनन की चर्चा जोरों पर हो रही है।
वहीं खनन अधिकारी के फोन नंबर पर सम्पर्क करने पर काल रिसीव नही होने के कारण कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।