बढ़नी के लाल ने बढ़ाया जनपद का मान, इंडिगो एयरलाइंस में पायलट बने आनंद चौधरी

गुरुजी की कलम से

बढ़नी, सिद्धार्थनगर।
विकासखंड बढ़नी क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी की खबर सामने आई है। बढ़नी विकासखंड अंतर्गत अहिरौला ग्राम निवासी युवा प्रतिभा आनंद चौधरी का देश की प्रतिष्ठित एयरलाइन कंपनी IndiGo में पायलट पद पर चयन हुआ है। उनके इस चयन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालों का तांता लग गया।
मिली जानकारी के अनुसार आनंद चौधरी के पिता श्याम सुंदर चौधरी जनपद सिद्धार्थनगर में अपना दल एस के जिला अध्यक्ष हैं। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार सहित क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। शुभचिंतकों, मित्रों एवं पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा लगातार उनके आवास पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
क्षेत्र के लोगों ने कहा कि आनंद चौधरी की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है। मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल कर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे पूरे बढ़नी क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया है।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान