बंगाल समेत तीन राज्यों में जीत पर शोहरतगढ़ में जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई


गुरुजी की कलम से 

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।
पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में मिली जीत की खुशी में शोहरतगढ़ नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।
इसी क्रम में गड़ाकुल तिराहे पर सभासद प्रतिनिधि एवं पूर्व ग्राम प्रधान राजकुमार मोदनवाल की अगुवाई में भी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
वक्ताओं ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, विश्वास और मजबूत निर्णय क्षमता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूती मिल रही है।
कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पांडेय, मंदिर कमेटी अध्यक्ष नंदू गौड़, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रमेश मणि त्रिपाठी, अनूप त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, राहुल पुरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान