सघन वाहन चेकिंग अभियान में शोहरतगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 वाहनों का चालान



गुरुजी की कलम से
बढ़नी, सिद्धार्थनगर।
जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से रविवार को शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग ₹50 हजार का जुर्माना लगाया गया।
पुलिस द्वारा एनएच-730 स्थित शोहरतगढ़-चेतिया मोड़, झूलनीपुर चौराहा, कोटिया चौकी एवं खुनुवा चौकी क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने, बिना नंबर प्लेट तथा आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में संचालित वाहनों की जांच की गई।
अभियान के दौरान कुल 50 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कराना पुलिस की प्राथमिकता है और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
इस दौरान निरीक्षक अवधेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक रामबदन यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान