शोहरतगढ़ पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 30 वाहनों का चालान
गुरुजी की कलम से
बढ़नी, सिद्धार्थनगर।
यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से गुरुवार को शोहरतगढ़ पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। एनएच-730 स्थित शोहरतगढ़-खुनुवा बाईपास मोड़ पर कस्बा प्रभारी संतोष यादव के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट तथा आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में चल रहे वाहनों की जांच की गई। इसके साथ ही चार पहिया वाहनों की भी गहन तलाशी एवं दस्तावेजों की जांच की गई।
पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 30 वाहनों का चालान करते हुए करीब 35 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए आगे भी लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान निरीक्षक सुभाष यादव, उपनिरीक्षक संतोष यादव, उपनिरीक्षक रामबदन यादव, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।