24 घंटे में भवानीगंज पुलिस का बड़ा खुलासा, दो बुलेट बाइक चोरी मामले में नेपाल के दो आरोपी गिरफ्तार

गुरुजी की कलम से
सिद्धार्थनगर।
जनपद सिद्धार्थनगर की थाना भवानीगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो बुलेट मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया। पुलिस ने नेपाल निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलें, अवैध तमंचा और नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना भवानीगंज में मु0अ0सं0 57/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस एवं मु0अ0सं0 58/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर के मु0अ0सं0 80/2026 तथा थाना कोतवाली बलरामपुर के मु0अ0सं0 108/2026 में दर्ज चोरी के मामलों में भी शामिल रहे हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने 19 मई 2026 को सरयू नहर पुलिया, ग्राम भड़रिया से उत्तर जाने वाले मार्ग पर लगभग 150 मीटर दूरी से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, चोरी की हंटर बाइक बेचने से प्राप्त 5350 रुपये नकद तथा बलरामपुर से चोरी की गई एक अन्य बुलेट बाइक बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस्माइल शाह पुत्र अब्दुल्ला शाह निवासी कृष्णा नगर बैंक रोड, नेपाल तथा मोहम्मद अरमान पुत्र स्व. मोहम्मद हलीम निवासी चैपुरवा कृष्णा नगर, नेपाल के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह, उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, उपनिरीक्षक रामशब्द यादव, कांस्टेबल सत्यप्रकाश यादव, आनंद कुमार, रोहित कुमार भारती, रोशन राय एवं रामू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान