क्षेत्र में11 से 13 मई के बीचतीन बाइको की लगातार चोरी की वारदात से वाहन स्वामी भयभीत

गुरुजी की कलम से 
बढ़नी सिद्धार्थनगर। ढेबरूआ थाना क्षेत्र में गत दिनों हुई वाहनों की चोरी की घटनाओं से वाहन स्वामीभयभीत हो गए हैं
 अब तो लोगोंद्वारास्थानीय पुलिस की मुस्तैदी औरपुलिस द्वारा प्रदत्तकी जा रही सुरक्षा व्यवस्था पर   तरह तरह के सवाल खड़े किये जा रहे हैं
इस प्रकार लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं से  लोगों में अपने वाहनों को लेकर असुरक्षा का भाव देखने को मिल रहा है, कहा जाता है कि वाहन लिफ्टरों केवाहनों पर लगातार हाथ साफ करने की घटनाओं से पुलिस उलझती चली जा रही है लेकिन मुकामी पुलिसअब तकचोरी गए वाहनों में सेएक भी  वाहन का कोई सुराग तक नहीं लगा सकी है।

ढेबरूआ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़‌नी में बाइक लिफ्टरों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है। 
खाकी वर्दी के खौफसे बेखौफ चोरों ने एक के बाद एक तीन बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए दुस्साहसिक घटनाओं को अंजाम दिया है
उल्लेखनीय है कि बेखौफ बाइक लिफ्टरों ने गत 11 मई को बढ़नी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के उप प्रबंधक संजय कुमार वर्मा की होंडा यूनिकॉर्न (क 47 ड 8845) दिनदहाड़े बैंक के सामने से ही चुरा कर फरार हो गये।

आश्चर्यजनक बात यह है  की भारी भीड़ भाड़ और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के बावजूद चोरों

ने इतनी सफाई सेवाहनों पर हाथ साफ किया और रफूचक्कर हो गये। इस दुस्साहसिक घटना से बैंक कर्मियों और स्थानीय व्यापारियों में असुरक्षा का भाव है।

अपने दुस्साहस का परिचय देते हुए बेखौफ चोरों ने गत 13 मई 2026 को एक ही दिन में दो बाईकों को चुराकर दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया। पहली बाइक अमन हॉस्पिटल के पास से वार्ड नंबर 1 निवासी मोहम्मद सलीम अपनी चाय नाश्ते की दुकान पर काम कर रहे थे।

उन्होंने अपनी हीरोइन डीलक्स (क 55,क्त 4810) दुकान के बगल में लॉक करके खड़ी की थी, जिसे अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर उड़ा ले गये। वहीं दूसरी वारदात केडीएम हॉस्पिटल के सामने हुई, जहाँ ग्राम जमधरा निवासी रमेश कुमार गुप्ता अपनी स्प्लेंडर प्रो (क55 ड 5324) खड़ी कर बाजार गए थे। महज आधे घंटे के भीतर ही चोर उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। लगातार हो रही इन चोरियों से स्थानीय जनों में भारी रोष है। जहाँ एक ओर थानाध्यक्ष द्वारा दावा किया जा रहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जल्द ही बाइक चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे किंतु फिर भी क्षेत्रीय जनों में दहशत का माहौल है। क्षेत्र के दर्जनों बुद्धिजीवियों ने पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन से गुहार लगाते हुए चोरी गए बा इको के बरामदगीके साथ बाइक चोरों पर शिकंजा कसने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किए जाने की मांग की है।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान