ग्राम चौपाल कार्यक्रम में सचिव ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ
शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्रा०पं० अठकोनिया के पंचायत भवन में गांव की समस्या गाँव में समाधान करने हेतु ग्राम चौपाल कार्यक्रम लगाया गया। चौपाल की अध्यक्षता सचिव गौरव श्रीवास्तव ने की। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से पेंशन, पीएम आवास, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा योजना/जी राम जी (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण), रोजगार विषयक विभिन्न जानकारियों समेत केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। इस दौरान सचिव गौरव श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि विंध्याचल गिरी, रोजगार सेवक रणजीत,सफाई कर्मी सत्यनारायण, अब्दुल रईस के साथ गाँव के जंग बहादुर, नूर मोहम्मद, कल्लू पाल, ज्ञान प्रसाद, मैमुन्नीशा, इनरमती, क़ासिम अली, मीरा, शिव पूजन राजाराम आदि मौजूद रहे।