सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित

गुरुजी की कलम से 
बढ़नी, सिद्धार्थनगर।
बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, शोहरतगढ़ के परिसर में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप-10 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी राममिलन त्रिपाठी उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता नगर संघ चालक राजेश आर्य ने की।
विद्यालय के नव-नियुक्त प्रधानाचार्य शक्ति सिंह के निर्देशन में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं की शैक्षिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। हाईस्कूल वर्ग में खुशी चौधरी ने 600 में 562 अंक (93.66 प्रतिशत) प्राप्त कर जिले में सातवां स्थान हासिल किया।
विद्यालय स्तर पर हाईस्कूल टॉप-10 में वैभव गुप्ता, अनन्या शर्मा, अभय कुमार, अभिषेक मौर्या, विवेक चौधरी, यशस्वी, प्रिया कांदू, अनूप यादव एवं आलोक गुप्ता शामिल रहे।
इसी प्रकार इंटरमीडिएट वर्ग में उमा पाठक, आकांक्षा पटेल, शिव कुमार विश्वकर्मा, श्रद्धा त्रिपाठी, आन्या चौहान, अनुपम चौधरी, शिवानी चौधरी, सुभाष शर्मा, प्रज्ञा पांडेय, रागिनी यादव एवं हर्षित श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के आचार्यगण अरुणेश मणि त्रिपाठी, महेश्वर दत्त शुक्ला, आकाश श्रीवास्तव, उमेश शुक्ला, धनंजय चौधरी, कविता, सीमा, मधु एवं रंजग सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान