सेंट ज्यूड्स स्कॉलर’स होम में पुरस्कार वितरण व स्वागत समारोह का भव्य आयोजन
गुरुजी जी कलम से
बढ़नी (सिद्धार्थनगर), 13 अप्रैल 2026।
सेंट ज्यूड्स स्कॉलर’स होम, बढ़नी के प्रांगण में सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह एवं नवागंतुक छात्रों के स्वागत कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे विद्यालय परिसर में उल्लासपूर्ण वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असिस्टेंट कमांडेंट श्री संजय के.पी. सर रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में चेयरमैन श्री सुनील कुमार अग्रहरी, डायरेक्टर श्री ज्योतिर्मय श्रीवास्तव, मैनेजर श्री धीरेंद्र विक्रम सिंह, चेयरमैन श्री सुशील श्रीवास्तव, समाजसेवी मोहम्मद इब्राहिम एवं मैनेजमेंट सदस्य शारदा थापा शामिल रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ। साथ ही नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें विद्यालय परिवार का हिस्सा बनाया गया।
विद्यालय के सहायक अध्यापकों—बी.जी. सर, यू.डी. सर, शशांक पांडेय, राकेश श्रीवास्तव, अभिषेक शुक्ला एवं चुन्नी मैम—ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन राजन सर और सोनू सर ने कुशलतापूर्वक किया, जबकि संयोजन की जिम्मेदारी सुनील सर और अंकिता मिस ने निभाई।
अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास और सफलता के साथ संपन्न हुआ।