नेपाल में रूबी कुमारी ठाकुर बनीं उपसभामुख, भारी बहुमत से जीत

परमात्मा प्रसाद उपाध्याय 


काठमांडू: पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल की प्रतिनिधि सभा में उपसभामुख पद के लिए हुए चुनाव में श्रम संस्कृति पार्टी की सांसद रूबी कुमारी ठाकुर को बड़ी सफलता मिली है। उन्हें राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के समर्थन से इस महत्वपूर्ण पद पर निर्वाचित किया गया।
शुक्रवार को आयोजित प्रतिनिधि सभा की बैठक में रूबी कुमारी ठाकुर के पक्ष में 229 सांसदों ने मतदान किया, जबकि उनके खिलाफ केवल 5 वोट पड़े। विरोध में मतदान करने वाले सांसद राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के थे।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुल 256 सांसद उपस्थित रहे। इनमें से 22 सांसद ऐसे थे जिन्होंने न तो प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया और न ही विरोध में, यानी वे मतदान से दूर रहे।
रूबी कुमारी ठाकुर की इस जीत को संसद में व्यापक समर्थन का संकेत माना जा रहा है। उनकी नियुक्ति से नेपाल की राजनीति में नए नेतृत्व और युवा प्रतिनिधित्व को भी बल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान