शोहरतगढ़ में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायज़ा


परमात्मा प्रसाद उपाध्याय 

सिद्धार्थनगर:
कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को शोहरतगढ़ कस्बे में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह व पुलिस बल ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।
गश्त के दौरान पुलिस टीम ने खुनुवा बाईपास तिराहा, मुख्य बाजार समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
क्षेत्राधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए। साथ ही पुलिस कर्मियों को नियमित गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक भी लिया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी भ्रामक सूचना को समय रहते रोका जा सके।
प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
गश्त के दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष यादव, कांस्टेबल दिनेश यादव, प्रभाकर यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान