होम डिलीवरी ना होना बूंदाबांदी के बीच उपभोक्ता लाइन लगाकर गैस सिलेंडर लेने को हुए मजबूरमहिलाओं एवं बुजुर्ग के लिए सिलेंडर लेना बड़ी चुनौती।गैस सिलेंडर लेने के लिए बच्चे के साथ पहुंची महिला उपभोक्ता।

गुरुजी की कलम से 

बढ़नीसिद्धार्थनगर
बढ़नी कस्बे में गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ कम होती नहीं दिखाई दे रही है,वही कस्बे में स्थित इंडेन गैस एजेंसी होम डिलीवरी करने के नाम पर कस्बे के गैस एजेंसी के पास खुले में सिलेंडर का वितरण कर रही है,बुधवार को सैकड़ों की संख्या में महिलाएं,बुजुर्ग खराब मौसम के बीच गैस सिलेंडर लेने पहुंचे, बूंदाबांदी एवं खराब मौसम के बीच बुजुर्ग एवं रोजमर्रा के काम करने वाले लोग एवं महिलाएं लाइन लगाकर सिलेंडर लेते देखे गए,महिला उपभोक्ताओं से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे सुबह से लाइन में है,बच्चों की देखभाल करने वाला घर पर कोई नहीं है,लेकिन सिलेंडर लेना जरूरी है इसलिए वे बच्चों को भी लेकर आई है
उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके घर पर वैवाहिक आयोजन है लेकिन उनको अभी तक सिलेंडर नहीं मिला है,सिलेंडर कार्यक्रम में जरूरी है।होम डिलीवरी अगर की जाती तो उनको इतनी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता
। कई उपभोक्ता सुबह से लाइन में थे लेकिन जब उनका नंबर आया तो पता चला कि उनका बुकिंग सिलेंडर डिलीवर्ड हो गया या क्लियरेंस नंबर नहीं मिला है
,जिसकी वजह से सिलेंडर लेने में उन्हें निराशा मिली।फिलहाल गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी न होने से उपभोक्ता परेशान है,
कस्बे के लोगो का कहना है कि आखिर किस कारण से अधिकारियों के आदेश के बाद भी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी नहीं की जा रही है।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान