नेपाल में गृह मंत्रालय का कार्यभार प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को सौंपा गया



गुरुजी की कलम से
काठमांडू (नेपाल): पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल से प्राप्त समाचार के अनुसार, नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने गृह मंत्रालय का कार्यभार प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को स्वयं संभालने की जिम्मेदारी सौंप दी है।
बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की सिफारिश पर गृह मंत्री सुधन गुरुङ द्वारा दिए गए त्यागपत्र को बुधवार को स्वीकार कर लिया। इसके बाद गृह मंत्रालय का कार्यभार प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को सौंप दिया गया है।
इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नेपाल के राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी की गई है।
नेपाल की राजनीति में इस निर्णय को महत्वपूर्ण माना जा रहा है और आने वाले दिनों में इसके दूरगामी प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान