शोहरत गढ़ में शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, सांसद जगदंबिका पाल रहे मुख्य अतिथि


गुरुजी की कलम से 
बढ़नी/सिद्धार्थनगर। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ में मनोनीत सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह एवं नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्री दीपक मौर्य के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरियागंज के सांसद माननीय श्री जगदंबिका पाल उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान नव-नियुक्त सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वहीं जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा जिला अध्यक्ष श्री दीपक मौर्य का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।
अपने संबोधन में सांसद जगदंबिका पाल ने महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए महिला आरक्षण विधेयक की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की पहल ऐतिहासिक कदम है, जिससे राजनीति सहित हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होगी।
सांसद ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना समेत कई जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर शिव शक्ति शर्मा, फतेह बहादुर सिंह, आशीष शुक्ला, फूलचंद जायसवाल, नर्वदेश्वर मणि, शिवपूजन वर्मा, राममिलन, सूर्य प्रकाश पांडे, रंजीत चौधरी, विजय यादव, ध्रुव चतुर्वेदी, विवेक पांडे, अनिल अग्रहरि, बृजेश मिश्रा, अंशुमान त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान