श्रीराम-जानकी मंदिर शोहरतगढ में धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती।


गुरुजी की कलम से 
बदनी,सिद्धार्थनगर।आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ क्षेत्र में स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। वैशाख शुक्ल तृतीया के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।सुबह से ही श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई और भक्ति गीतों व मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।कार्यक्रम के दौरान प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्रा ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के शस्त्र और शास्त्र दोनों में निपुणता आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। इस अवसर पर राधारमण त्रिपाठी, लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा, मुरलीधर मिश्रा, वीरेन्द्र तिवारी, श्याम जायसवाल, शिवशक्ति शर्मा, सौरभ गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, अनूप कसौधन,पवन ओझा, जितेन्द्र पाण्डेय, अशोक दुबे,शरदेंदु त्रिपाठी, आशीष पांडेय, डॉ प्रमोद पांडेय,नरसिंह पाण्डेय,मदन मोहन पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, राजेन्द्र मिश्रा, सूर्य प्रकाश पाण्डेय,सोनू निगम, आदि लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने समाज में धर्म और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान