पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल में डीजल और पेट्रोल के दाम और भारत में डीजल और पेट्रोल के दामों में काफी अंतर के कारण बॉर्डर पर पेट्रोल-डीजल की तस्करी तेज


गुरु जी की कलम से
 नेपाल मे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर भारत-नेपाल सीमा पर देखने को मिल रहा है। सीमावर्ती सोनौली बॉर्डर से नौतनवा व सोनौली पेट्रोल पंपों से बड़े पैमाने पर तेल की तस्करी जाने का मामला सामने रहा है। सूत्रों के मुताबिक पेट्रोल पंप संचालकों के कथित मिलीभगत से 5 , 10 रुपये प्रति लीटर अतिरिक्तसुविधा शुल्क लेकर पेट्रोल-डीजल को ब्लैक में मौकादेखकरदियाजा रहा है और इसे नेपाल पहुंचाया जा रहा है। नेपाल में भारत की तुलना डीजल करीब 5 ० रुपये पेट्रोल लगभग 36 रुपये में प्रति लीटर महंगा होने के कारण तस्करों के लिए यह अवैध  कारोबार बेहद लाभदायक साबित हो रहा है। 
सीमा क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर नेपाली क्षेत्र गाड़ियों की लंबी कतारें देखी  जा रही हैं। बताया जा रहा है  कि जैसे ही टैंकर से तेल की आपूर्ति होती है, महज एक-दो  घंटे के भीतर ही स्टाक खत्म दिखाकर पंप को 'ड्राई' कर , दिया जाता है। 
इसके बाद उसी  तेल को अवैध रूप से नेपाल ले जानेवाले तस्करो के हाथ बेच से  दिया जाता है। इतना ही नहीं, कुछ नेपाली ट्रकों में बड़े अतिरिक्त टैंक लगाकर ड्राइवर  पेट्रोल पंप मालिकों से सांठगांठ कर प्रति लीटर अतिरिक्त रकम देकर टंकी फुल करवा रहे हैं और तेल को सीमा पार पहुंचा रहे हैं। इस अवैध गतिविधि का असर स्थानीय लोगों और व्यापारियों पर पड़ रहा है। 
सीमावर्ती क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की कृत्रिम कमी बताई जा रही है, जिससे ट्रक चालकों, व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े पैमाने पर हो रही इस तस्करी के बावजूदकुछ जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।


मिली जानकारी के अनुसार सूचना के आधार पर 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर की सीमा चौकी बजहा पोखरभीटवा तथा उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त गश्ती पार्टी द्वारा संयुक्त गश्त के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 552 के समीप एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान उनके पास से 06 जरीकेन में कुल 57 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम क्रमशः मनोज कुमार पुत्र वीरेंद्र, ग्राम भरवांलिया, पोस्ट बजहा बाजार, पुलिस चौकी कपिलवस्तु, जिला सिद्धार्थनगर तथा दिपेन्द्र कुमार पाण्डेय पुत्र वीरेंद्र, ग्राम भरवांलिया, पोस्ट बजहा बाजार, पुलिस चौकी कपिलवस्तु, जिला सिद्धार्थनगर बताया और स्वीकार किया कि वे उक्त पेट्रोल को भारत से नेपाल अवैध रूप से बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे थे।
गश्ती दल द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पेट्रोल एवं मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया। जब्त किए गए सामान को विधिवत जब्ती ज्ञापन एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु कस्टम ककरहा को सुपुर्द कर दिया गया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पेट्रोल पंपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि अवैध तस्करी पर रोक लग सके और आम जनता को राहत मिल सके।
'

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान