बढ़नी में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी का जन्म शताब्दी समारोह सम्पन्न, संघर्ष और विचारों को किया गया याद
बढ़नी, सिद्धार्थनगर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर बढ़नी नगर स्थित डाक बंगला परिसर में भव्य समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
समारोह में वक्ताओं ने चंद्रशेखर जी के राजनीतिक जीवन, संघर्षशील व्यक्तित्व, समाजवादी विचारधारा और देश के प्रति उनके योगदान को विस्तार से याद किया। वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर जी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के प्रतीक थे, जिनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय डॉ. अजहर खान और चंद्रशेखर जी के आत्मीय संबंधों का भी उल्लेख किया गया। बताया गया कि अपने बढ़नी प्रवास के दौरान चंद्रशेखर जी डॉ. अजहर खान के आवास पर भी पहुंचे थे, जिसकी स्मृतियां आज भी क्षेत्रवासियों के बीच जीवंत हैं।
समारोह को सफल बनाने में मो. इब्राहिम, मसूद खान, मतलूब खान, हरिनाथ यादव, जावेद खान, शकील शाह, करतब यादव, सय्यद अली जहीर, मारूफ खान, दशरथ, फैजान आलम, इश्तियाक अहमद, निजाम खान, जमील बाबा सहित अनेक लोगों की सक्रिय भूमिका रही।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने चंद्रशेखर जी के आदर्शों पर चलने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।