विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से ऑल इंडिया मुस्लिम इंटेलेक्चुअल सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ। ऑल इंडिया मुस्लिम इंटेलेक्चुअल सोसाइटी (AIMIS) के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से उनके विधानसभा कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में प्रो. अब्बास अली मेहदी (कुलपति, एरा यूनिवर्सिटी), डॉ. अम्मार अनीस नगरामी (महासचिव, AIMIS), डॉ. यासिर अंसारी (विभागाध्यक्ष उर्दू, मुमताज पीजी कॉलेज), इंजी. मुस्तजाब अहमद एवं अहमद नगरामी (संयोजक, AIMIS) प्रमुख रूप से शामिल रहे।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अल्पसंख्यक समुदाय की शैक्षणिक स्थिति में सुधार, आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा, युवाओं के लिए तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के अवसरों में वृद्धि तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने की मांग रखी। साथ ही सामुदायिक उत्थान के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार करने पर भी जोर दिया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने आगामी चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक विमर्श में जाति या धर्म के आधार पर वैमनस्य फैलाने वाली बयानबाजी पर रोक लगाने तथा नफरती भाषण देने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग भी उठाई।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने एरा यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अब्बास अली मेहदी एवं उनकी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दे रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं से संवाद करने की इच्छा भी जताई।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समुदाय की मुख्यधारा में भागीदारी बढ़ाना प्रदेश की प्रगति के लिए आवश्यक है और प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. अम्मार नगरामी ने हज़रत मौलाना सैयद अबुल हसन अली नदवी द्वारा स्थापित ‘ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम’ का साहित्य विधानसभा अध्यक्ष को भेंट किया।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान