यूपी की जनता सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार : राजपात्न कश्यप समाजवादी नेता



गुरु जी की कलम से
बढ़नी सिद्धार्थनगर
 PDA चौपाल का आयोजन बढ़नी ब्लॉक के मढ़नी चौराहे पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथिसमाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप पूर्व एमएलसीरहे
उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार है।भाजपा सरकार में PDA समाज का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। आरक्षण समाप्त करने का षड्यंत्र तेज है। पिछड़े वर्ग के संवैधानिक अधिकारों पर डाका डाला जा रहा है।

 2027 में श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर ही यूपी में खुशहाली और प्रगति होगी।
PDA चौपाल के संयोजक समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि सिद्धार्थनगर में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय सहित कई पुल,अस्पताल एवं बुनियादी सुविधाएं समाजवादी सरकार में ही निर्मित हुए। आगामी विधानसभा चुनाव में श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर ही नौजवानों को रोजगार और किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिलेगा। 
चौपाल में उपस्थित जनता ने दोनों हाथ उठाकर श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सर्वश्री अखिलेश मौर्य जिला अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ, शकील शाह जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक,मो.इब्राहिम, जावेद खान प्रदेश सचिव, मसूद खान, डॉ प्रमोद यादव प्रदेश सचिव, आशीष अग्रहरि,अनुराग जायसवाल प्रदेश सचिव ,अजय चौरसिया राष्ट्रीय सचिव, मारूफ,मजहर, बदरे आलम कुरैशी, नईम खान, संजय यादव,शादाब,इरशाद जिला सचिव, इमामुद्दीन, करतब यादव, जगदम्बा पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, निसार अहमद, मकसूद सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान