रूबरू फाउंडेशन का भव्य साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम, “कांच पर चलते लोग” का विमोचन


लखनऊ, 11 अप्रैल।
रूबरू फाउंडेशन की ओर से हिंदी संस्थान, हज़रतगंज में एक भव्य साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी ने की, जबकि संचालन मैनू लखनऊ कैंपस के डॉ. मसीहुद्दीन खान ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखीमपुर उपभोक्ता फोरम की जज जोही क़ुद्दूसी मौजूद रहीं, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुशील कुमार सिंह ने शिरकत की। इस अवसर पर लेखक इरशाद राही की नाटक पुस्तक “कांच पर चलते लोग” का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया।
अध्यक्ष डॉ. अनिल रस्तोगी ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह रचना रंगकर्मियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। मुख्य अतिथि जोही क़ुद्दूसी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए इरशाद राही और उनकी टीम, विशेष रूप से संयोजक डॉ. मसीहुद्दीन खान को बधाई दी। वहीं सुशील कुमार सिंह ने पुस्तक के शीर्षक को आकर्षक बताते हुए इसकी प्रशंसा की।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मसीहुद्दीन खान ने स्वागत भाषण दिया, जबकि सह-संयोजक नहा परवीन ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान साकिब नीर, मीना गौरी, जावेद गौरी, डॉ. बी.बी. पांडेय, डॉ. तबस्सुम खान सहित कई सदस्यों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में सूफियाना कलाम की प्रस्तुति ने समां बांध दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। साथ ही विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर हसन काज़मी, प्रो. रेशमा परवीन, डॉ. संजय मिश्रा ‘शौक’, परवेज़ मलिकज़ादा, शकील गयावी सहित अनेक साहित्यकार, बुद्धिजीवी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सह-संयोजक नहा परवीन और संयोजक डॉ. मसीहुद्दीन खान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान