एनएच-730 पर पुलिस की सघन चेकिंग, 72 वाहनों का चालान

 गुरुजी की कलम से 

बढ़नी, सिद्धार्थनगर।
शोहरतगढ़-चिल्हिया मार्ग स्थित एनएच-730 पर बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद की मौजूदगी में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 72 वाहनों का चालान किया गया तथा 85 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, तीन सवारी बैठाकर चलने वाले, बिना नंबर प्लेट तथा आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में सड़क पर दौड़ रहे वाहनों को रोककर जांच की गई। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल चालान की कार्रवाई की।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि जनपद भर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में चिन्हित चार स्थानों पर नियमित चेकिंग सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों तथा कम उम्र के वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से भी पुलिस सतर्क है और चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
इस दौरान इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, निरीक्षक सुभाष यादव, निरीक्षक अवधेश पांडेय, उपनिरीक्षक संतोष यादव, उपनिरीक्षक रामबदन यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश यादव, बलराम गौड़, रामकरन निषाद, अजय कुमार, मदन राय, रामप्रवेश यादव, सतीश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान