नेपाल में सहकारी (पहला संशोधन) अध्यादेश 2083 जारी


काठमांडू से परमात्मा प्रसाद उपाध्याय की रिपोर्ट
रामचन्द्र पौडेल ने सहकारी (पहला संशोधन) अध्यादेश, 2083 को जारी कर दिया है। राष्ट्रपति ने यह अध्यादेश नेपाल के संविधान की धारा 114 की उपधारा (1) के तहत मंत्रिपरिषद् की सिफारिश पर गुरुवार को जारी किया।
इस संबंध में राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता रितेश कुमार शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की सिफारिश के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।
सरकार का कहना है कि इस अध्यादेश का मुख्य उद्देश्य सहकारी संस्थाओं में जमा बचतकर्ताओं की रकम को वापस दिलाना है। हाल के समय में सहकारी क्षेत्र में उत्पन्न समस्याओं और बचतकर्ताओं की बढ़ती चिंताओं को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान