मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का जिला अधिकारी का औचक निरीक्षण सिद्धार्थनगर


परमात्मा प्रसाद उपाध्याय 

सिद्धार्थनगर 29 मार्च 2026
जनपद सिद्धार्थनगर में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के अवसर पर जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरानी नौगढ़ तथा नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंदवा बाजार धुसरी का औचक निरीक्षण किया गया। 
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं की स्थिति तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरानी नौगढ़ में जिलाधिकारी ने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, टीकाकरण कक्ष तथा प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से मरीजों के उपचार, दवाओं की उपलब्धता तथा दैनिक मरीज संख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए। नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरानी नौगढ़ व नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंदवा बाजार में यह पाया गया कि ओपीडी की संख्या बहुत ही काम है इससे यह प्रतीत होता है कि अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का प्रचार प्रसार नहीं किया जा रहा है मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि आशा हुआ आंगनबाड़ी को आंगनबाड़ी को निर्देशित करें कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का प्रचार प्रसार सही से कराया जाए एवं ओपीडी की संख्या कम होने के कारण जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि संबंधित डॉक्टरों का स्पष्टीकरण प्राप्त करें
इसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय ने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंदवा बाजार धुसरी का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के अंतर्गत लगाए गए विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों का अवलोकन किया। मेले में आयुष्मान भारत योजना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, परिवार नियोजन तथा जांच सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी प्राप्त किया।
जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी आवश्यक दवाएं, जांच उपकरण एवं चिकित्सकीय संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें।
निरीक्षण के दौरान स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। जिलाधिकारी ने परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, कचरा निस्तारण की समुचित व्यवस्था करने तथा मरीजों के बैठने एवं पेयजल की उचित सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को निःशुल्क एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करें, जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।निरीक्षण के समय यह भी पाया गया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में शान द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का इंस्टॉल नहीं लगा था इस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई है मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले योजनाओं योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाए एवं प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले आदि शासन के मंशानुरूप कैंप नहीं लगा था जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी की व्यक्त की गई मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न की जाए पुनरावृत्ति होने के फलस्वरूप कठोर कार्रवाई की जाएगी संबंधित विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी
निरीक्षण के दौरान डॉ अनूप जायसवाल moic नौगढ़, डॉ विजय कुमार PSW, श्री अनन्त प्रकाश DEIC मैनेजर, श्री रवि प्रकाश BCPM नौगढ़ संबंधित चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान