शोहरतगढ़ थाना परिसर में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर दी गई जानकारी
गुरुजी की कलम से
बढ़नी, सिद्धार्थनगर
बुधवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत शोहरतगढ़ थाना परिसर में मातृ शक्ति एवं स्कूली छात्राओं को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान मिशन शक्ति कार्यालय में संचालित विभिन्न प्रकार के रजिस्टरों एवं उनमें की जाने वाली प्रविष्टियों के बारे में कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को जानकारी द गई उनको सुरक्षा स के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि शासन स्तर पर कई लाभकारी योजनाएं संचालित हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में अधिकांश लोग इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) मयंक द्विवेदी ने महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। पुलिस टीम द्वारा उन्हें अपने साथ होने वाले अपराधों से बचाव, दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट तथा महिला संबंधित मामलों में कानूनी सहायता एवं काउंसलिंग की प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया गया।
इसके साथ ही बताया गया कि सभी थानों पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां महिलाएं अपनी समस्याएं दर्ज करा सकती हैं। कार्यक्रम में विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई, जिनमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 101 अग्निशमन सेवा, 14567 एल्डर हेल्पलाइन तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन प्रमुख हैं।
इस दौरान इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष यादव, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह, महिला कांस्टेबल रूबी दूबे, सुजाता राव, शोभा भारती, साक्षी सिंह, कांस्टेबल दिनेश यादव एवं प्रभाकर यादव सहित शारदा पब्लिक स्कूल की छात्रा मनीषा, सरगम, अनुष्का, नेहा, किरन, ममता आदि मौजूद रहे।