भारत नेपाल सीमा के बढ़नी क्षेत्र में पुरानी पुलिस चौकी से जवानों के हटते ही तस्कारो की चांदी हो गई


परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
बढ़नी सिद्धार्थनगर 
पुरानी पुलिस चौकी के पास से कपड़ा, कंबल , कास्मेटिक सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोटर पार्ट्स, खाद, बीज, किराना आइटम, दवा, मोबाइल, व अन्य खाद्य पदार्थों के साथ ही नशीले पदार्थों की तस्करी कर मालामाल हो रहे तस्कर 
 ढेबरुआ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रुकने का नाम नही ले रही है। कुछ जिम्मेदारों के सुस्त रवैए से भारत नेपाल सीमा के बढ़नी क्षेत्र में पगडंडियों के रास्ते तस्करी जोरों पर चल रही है। तस्कर खुली सीमा का लाभ उठा कर कोई भी सामान इस पार से उस करने में जरा सा भी नहीं हिचकिचाते हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगर पंचायत बढ़नी क्षेत्र के पुरानी पुलिस चौकी,चमनगंज, आजाद नगर, कल्लन डिहवा, घरुआर, मड़नी, मलगहिया, सेमर हवा, आदि के रास्ते तस्कर कपड़ा, कास्मेटिक सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोटर पार्ट्स, खाद, बीज, किराना आइटम, दवा, मोबाइल, व अन्य खाद्य पदार्थों के साथ ही नशीले पदार्थों की तस्करी कर मालामाल हो रहे हैं। तस्करों को कुछ सफ़ेद पोशो का परोक्ष रूप सभी से संरक्षण प्राप्त है 
इस समय बढ़नी क्षेत्र में स्मैक का काला कारोबार तेजी से फैल रहा है। जिसका कारोबार भारत से लेकर नेपाल तक फैला हुआ है। जिसके चपेट में आकर तमाम युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान