मसीहा उबैद सिद्धार्थ ट्रस्ट की ओर से “वर्ल्ड वाटर डे” और ईद के विशेष अवसर पर एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन

मसीहा उबैद सिद्धार्थ ट्रस्ट की ओर से “वर्ल्ड वाटर डे” और ईद के विशेष अवसर पर एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के संरक्षक मास्टर उबैदुल्लाह खान ने की, जबकि संचालन ट्रस्ट के एडवाइजर डॉ. मसीहुद्दीन खान ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के यश भारती सम्मान से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता मनेन्द्र मिश्रा ने शिरकत की। अन्य विशिष्ट अतिथियों में सामाजिक कार्यकर्ता शकील शाह, जावेद खान शामिल रहे। इसके अलावा प्रतिभागियों में अब्दुल हलीम, सलाहुद्दीन खान, नौशाद आलम, शहजाद आलम, अशरफ, अरफात, अयान, आतिफ मसीह, आसिम मसीह आदि उपस्थित रहे।
इस विशेष अवसर पर सामाजिक व साहित्यिक सेवाओं के लिए यश भारती सम्मान प्राप्त मनेन्द्र मिश्रा को एजुकेशनल एवं सोशल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. मसीहुद्दीन खान ने कहा कि आज का दिन बहुत खास है और यह ईद का भी अवसर है। आज पूरी दुनिया पानी की कमी से जूझ रही है, कई क्षेत्रों में लोग जल संकट से परेशान हैं। इसलिए हमें पानी के महत्व को समझते हुए इसके संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए और लोगों को जागरूक करना चाहिए।
ट्रस्ट के संरक्षक मास्टर उबैदुल्लाह खान ने कार्यक्रम पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रस्ट मनेन्द्र मिश्रा को सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। वे हमेशा जन समस्याओं को उठाते रहते हैं और इस सम्मान के बाद उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
मनेंद्र मिश्रा मूल रूप से शोहरत गढ़ के पालिया निधि के निवासी हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च सम्मान यश भारती से नवाजा जा चुका है। उनकी 16 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में 10,000 से अधिक लेख प्रकाशित हुए हैं।
वे इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में गेस्ट लेक्चरर रह चुके हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है तथा मेघालय की विशेष जनजाति पर शोध किया है। उन्हें इंग्लैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर में खासी जनजाति पर व्याख्यान देने का आमंत्रण मिला था। साथ ही उन्होंने डेनमार्क की आरहूस यूनिवर्सिटी और इलाहाबाद विश्वविद्यालय की महाकुंभ 2014 की शोध टीम का नेतृत्व किया है।
कार्यक्रम में शकील शाह, जावेद खान, राकेश दुबे, गोपाल फौजी, अजय चौरसिया आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
मुख्य अतिथि मनेंद्र मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि वे सभी को दिल की गहराइयों से ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं देते हैं और देश में शांति एवं भाईचारे की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि “जल ही जीवन है”, इसलिए पानी को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है और कम से कम पानी के उपयोग पर जोर देना चाहिए।
उन्होंने ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में और अधिक सामाजिक कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. मसीहुद्दीन खान, सलाहुद्दीन खान और नौशाद खान ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और ईद की शुभकामनाएं दीं।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान