प्राथमिक विद्यालय छतहरी की शिक्षिका सपना रानी का असामयिक निधन से,शिक्षकों में शोक।


गुरुजी की कलम से 
बढ़नीसिद्धार्थ नगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र शोहरतगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय छतहरी में तैनात सहायक अध्यापिका सपना रानी का सोमवार सुबह लगभग 8 बजे असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सपना रानी मूल रूप से कन्नौज जनपद की निवासी थीं।
शिक्षिका के निधन पर बीआरसी शोहरतगढ़ परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष लालजी यादव के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।शोक सभा में खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष लालजी यादव, मनोज यादव, डॉ. आशुतोष सिंह, अवधेश सिंह, तुलसीराम, गायत्री देवी, कृपा शंकर त्रिपाठी, रामविलास यादव, पप्पू यादव, प्रवीण यादव, अमरेश कुमार, सुशील सिंह, मुस्तन शेरुल्लाह, आनंद गौड़, सुरेंद्र प्रसाद, राकेश राज, पप्पू सिंह, राकेश कुमार नायक, घनश्याम, शैलेन्द्र चौधरी, मनमोहन, राहुल, शिवशंकर यादव, पवन चौरसिया, विनोद कुमार, अमित कुमार चौधरी, स्वाती वर्मा, सिद्धार्थ कुमार, सुग्रीव यादव, रेनू मद्धेशिया, विजय बहादुर, सरिता यादव, बजरंगी, रेखा पाण्डेय, महेश त्रिपाठी, कल्पना सरोज, रानी, कुसुम यादव, केशव राम यादव, अवधेश पाल, नागेन्द्र कुमार, अश्विनी शुक्ला, राधेश्याम वर्मा, प्रदीप कुमार, अरविंद चतुर्वेदी, बजरंगी लाल, लखन्द्रराम, राकेश जायसवाल, रामानंद पाण्डेय, कृष्ण गोविन्द चौधरी, शिवनाथ, पृथ्वी पाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक मौजूद रहे।सभी ने सपना रानी के असामयिक निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान