साहब और नशेड़ियों का दंगल चर्चा का विषय बना है
गुरुजी की कलम से
बढ़नी सिद्धार्थनगर नशेड़ियों केलिए स्मैक उपलब्ध कराने तथा स्मैक बिक्री का कारोबार करने वाले व्यापारी की पहुंच के कारण जल्दी उन्हें कोई छूता नहीं है
यह बात नशेड़ियों को पता है स्मैक की नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नंबर 3 और माधव नगर के कुछ जगह में उपलब्धता को जानकर पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के नशेड़ी भी अब नगर पंचायत बढ़नी में रेलवे लाइन पार कर चर्चित नशे के व्यापारियों के यहां पहुंच जाते हैं नशे के नशे में चूर नशेड़ियों को होश नहीं रहता है
बताया जाता है कि सोमवार कोपुलिस चौकी क्षेत्र के मधवा नगर में एक साहब सादे पोशाक में नशे की दुकानों के पास घूम रहे थे
नशा और पैसा किसी बात को लेकर नशेड़ियों से उनकी झड़प हो गई जिसमें साहब पर नशेड़ी भारी पड़ गए धक्का मुक्की से हताश निराश साहब ने फोन करके अपनेसाथियों को बुलाया तब जाकर के जान और इज्जत बचा यह घटना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है इस घटना में कितनी सच्चाई है या तो सच्चे तरीकेसे जांच करने के बाद ही खुलकर सामने आएगा